Connect with us

उत्तराखण्ड

हाईकोर्ट ने राजमार्गों और सड़कों के किनारे से अतिक्रमण हटाने के आदेश के क्रम में दन्या में एनएच ने की कार्रवाई।

दन्या

हाई कोर्ट ने पूरे प्रदेश में राजमार्गों और सड़कों के किनारे से सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए है। अदालत ने सभी जिलाधिकारी और प्रभागीय वना- अधिकारियों को क्रियान्वयन रिपोर्ट चार सप्ताह में पेश करने को कहा था।

इसी क्रम में आज दन्या कस्बे में N. H के अधिकारियों व तहसील के कर्मचारियों व पुलिस बल के साथ दन्या कस्बे में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। जिसमे N. H ए. ई की अगुवाई में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई जिसमें लोगों के टीन सेट हटवाए गए व कुछ लोगो के खोखे खोमचा को तोड़ दिया गया।
जिसमें कुछ व्यापारियों ने A. E पर पक्षपात पूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाया व्यापारी किशन मलारा ने कहा कि ने कुछ लोगों के दबाव में सिर्फ कुछ दुकानदारों को ही टारगेट कर उनके साथ द्वेष पूर्ण व्यवहार कर उनके साथ ही तोड़फोड़ की गई।

जबकि व्यापारी हरीश जोशी ने कहा कि बगैर कुछ समय दिए ही उनके खोके खूंमचों पर ही कार्रवाई की गई। जबकि जितनी दूरी पर अन्य लोगो का सामान रखा है। उतनी ही दूरी पर हमारा सामान भी रखा था। फिर भी हमारे ऊपर ही कार्यवाही की गयी क्या सिर्फ एक – दो लोगो पर कार्यवाही के आदेश है। अन्य लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं की गयी। जिससे की व्यापारियों में भारी आक्रोश है।
तहसीलदार भनोली बरखा जलाल ने बताया तहसील व थाना दन्या की सयुक्त टीमें अतिक्रमण क्षेत्र में तैनात की गई है क्षेत्र से एनएच विभाग अतिक्रमण हटाने का कार्य कर रहा है जिसके लिए पहले से हाईकोर्ट ने आदेशित किया है। पूरी शांति व्यवस्था में अतिक्रमण को हटाने का काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  सियाचिन में नायब सूबेदार रमेश सिंह रावत का हुआ निधन, परिवार को छोड़ गए रोता-बिलखता

अतिक्रमण हटवाने वालों में N. H ए. ई किशन बिष्ट एन जे. ई गजेंद्र सिंह केरला तहसील कर्मचारी कानूनगो सृष्टि बहुगुणा व लेखपाल दन्या चंदन सिंह राठौर, लेखपाल बराकूना आनंद राम वह थाना दन्या से चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह, कांस्टेबल सुशीला राणा, कांस्टेबल देवेंद्र चावला व हाईवे पेट्रोल पुलिस के कर्मचारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News