Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रशासन ने इस विभाग में किए ताबड़तोड़ तबादले

उत्तराखंड शासन ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में 12 अफसरों के तबादले किए हैं।सहायक सूचना निदेशक प्रकाश सिंह भंडारी को जिला सूचना कार्यालय देहरादून से मीडिया सेंटर हल्द्वानी भेजा गया है जबकि सहायक सूचना निदेशक बद्री चंद को जिला सूचना कार्यालय पौड़ी से जिला सूचना कार्यालय देहरादून स्थानांतरित किया गया। तथा साथ ही 8 अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारियों के भी स्थानांतरण किए गए हैं। हल्द्वानी के अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी गोविंद सिंह बिष्ट को बागेश्वर भेजा गया है। उनके स्थान पर ज्योति सुंदरियाल को रूद्रप्रयाग से हल्द्वानी भेजा गया है।गिरिजा जोशी को पिथौरागढ़ से अल्मोड़ा भेजा गया है। अजनेश राणा को अल्मोड़ा से देहरादून भेजा गया है। रतिलाल को बागेश्वर से रूद्रप्रयाग भेजा गया है। रवेंद्र सिंह को चमोली से पिथौरागढ़ भेजा गया है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News