Connect with us

उत्तराखण्ड

अस्पताल में उपलब्ध करा दिया जाएगा नवजात शिशु का आधार कार्ड

आज के समय में आधार कार्ड कितना जरूरी हो चुका है इसके बारे में तो हम सब जानते हैं इसी को देखते हुए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यूआईडीएआई द्वारा अब नवजात शिशु को अस्पताल में ही आधार कार्ड उपलब्ध करा दिया जाएगा, इसके लिए प्राधिकरण अस्पतालों को पंजीकरण की सुविधा भी देगा।प्राधिकरण के सीईओ सौरभ गर्ग ने बताया कि नवजात शिशु को आधार कार्ड देने के लिए जन्म रजिस्टर के साथ साझेदारी की कोशिश की जा रही है। उनके अनुसार देश में हर साल ढाई करोड़ बच्चों का जन्म होता है।

जन्म के समय बच्चे की तस्वीर खींचकर उसे आधार कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा और 5 साल से कम उम्र के बच्चों का बायोमेट्रिक नहीं लिया जाता है। जबकि माता-पिता में किसी एक का बायोमेट्रिक आधार लिंक होता है और 5 साल बाद उन बच्चों का बायोमैट्रिक अपडेट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  कपकोट में क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव मिलने से सनसनी
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News