Connect with us

उत्तराखण्ड

बड़ी खबर- पीसीएस अधिकारियों के हो सकते हैं तबादले!

राज्य में अब फील्ड में तैनात पीसीएस संवर्ग के अधिकारियों के तबादलों की कसरत शुरू हो गई है, पिछले दिनों नायब तहसीलदार संवर्ग में हाल में ही 14 अफसरों को पीसीएस संवर्ग मिला है अभी इनकी पोस्टिंग भी नहीं हुई है।

इसके अलावा आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भी कई अधिकारियों को बदला जा सकता है। पिछले दिनों राज्य सरकार ने हरिद्वार, उधमसिंह नगर नैनीताल और अल्मोड़ा के जिलाधिकारियों के साथ ही सचिवालय में नौकरशाहों में फेरबदल किया था और अब मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिला अधिकारी और उप जिला अधिकारी रैंक के अफसरों के तबादले की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

माना जा रहा है कि सरकार तबादलों से पूर्व अधिकारियों के जिले में पोस्टिंग के समय को भी जांच रही है अगले साल की शुरुआत में ही लोकसभा चुनाव प्रस्तावित हैं दिसंबर तक जिन अफसरों को 1 जिले में तैनाती के लगातार 3 साल हो रहे हैं उनका तबादला होना तय है। सूत्रों का कहना है कि कार्मिक विभाग ने अपना होमवर्क पूरा कर लिया है और प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेज दिया है और सूत्रों के अनुसार 10 अगस्त से पहले यह प्रक्रिया पूरी हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  वैज्ञानिक से IPS अधिकारी तक का सफर, डॉ. जगदीश चन्द्र को सीएम और डीजीपी ने किया सम्मानित

More in उत्तराखण्ड

Trending News