Connect with us

उत्तराखण्ड

श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर,इस दिन खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट

हिन्दुओं के प्रसिद्ध तीर्थ श्री बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार 8 मई को प्रातः 6 बजकर 15 मिनट में खुलेंगे। जबकि गाडू घड़ा तेलकलश यात्रा की तिथि 22 अप्रैल शुक्रवार है। नरेंद्र नगर (टिहरी) स्थित राजमहल में बसंत पंचमी के अवसर पर सादे धार्मिक समारोह में पूजा अर्चना और पंचाग गणना पश्चात राज परिवार, श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति, श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत की उपस्थिति में धर्माचार्यों ने पंचाग गणना के पश्चात श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की गयी। कार्यक्रम में कोविड प्रोटोकॉल मानकों का पालन किया गया।उल्लेखनीय है कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित होते ही उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2022 की तैयारियां शुरू हो जायेगी।

यह भी पढ़ें -  मैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन की टीम विजयी
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News