Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल में पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीते दिनों तल्लीताल होटल में युवती की हत्या कर फरार हुआ युवक पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्टर भुवन सिंह ठठोला

नैनीताल के एक होटल में हुई युवती की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता। युवती के साथ आया युवक गुलराज ने की थी उसकी हत्या। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही में जुटी।


मालमे के अनुसार 2 अगस्त 2023 को नैनीताल के तल्लीताल स्थित एक निजी होटल में मुरादाबाद निवासी 32 वर्षीय इरम खान का शव मिला था। इरम अपने साथी गुलजार के साथ नैनीताल घूमने आई थी। मामले की जांच में जुटी नैनीताल पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया व् मामले से सम्बन्धित लोगों के कॉल डिटेल का अवलोकन किया गया। मृत्तका इरम खान का विसरा परीक्षण आर.एफ.एस.एल. रुद्रपुर में कराया गया जिसमें जहर की पुष्टि हुई। जांच में यह तथ्य सामने आया कि मृतिका ने आरोपी गुलजार के विरुद्ध मार्च 2023 में थाना मुगलपुरा मुरादाबाद में 64/23 धारा 376/377/313/504/506 भादवि व 67 आईटी एक्ट पंजीकृत कराया गया था जिसमें बाद विवेचना धारा 504/506 भादवि व धारा 67 आईटीएक्ट के तहत आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया जा चुका है।
जांच में ये भी सामने आया कि मृत्तका इरम खान मौ. गुलजार से अलग अपने घर पर रह रही थी, आरोपी मृत्तका पर मुकदमा वापस लेने का दबाव डालता था इसी साजिश के तहत गुलजार इरम को नैनीताल लेकर आया और होटल में रात्रि में जहर देकर उसकी हत्या कर दी। तथा मृत्तका के मोबाइल व करी गयी उल्टी व कूड़ा कचरा आदि साक्ष्यों को गायब कर दिया। आरोपी होटल से मृत्तका को छोड़कर कमरे का लॉक लगाकर भाग गया।
पुलिस ने आरोपी को धारा 302/201 के तहत तल्लीताल परिसर से गिरफ्तार किया और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी कार सर्विस सेंटर में भीषण अग्निकांड की खबर

बाईट :- विभा दीक्षित, सी.ओ.नैनीताल।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News