Connect with us

उत्तराखण्ड

मेडिकल छात्रा की अश्लील तस्वीरें लेकर ब्लैकमेल करने वाले का जुलूस निकाला, धुनाई कर पुलिस को सौंपा

देहरादून। ‘लव जिहाद’ और ब्लैकमेल का मामला सामने आया है। यहाँ मुस्लिम युवक पर अश्लील फोटो के जरिए हिंदू लड़की को धर्मांतरण के लिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। इसी बीच आरोपित युवक लोगों के हत्थे चढ़ गया। स्थानीय लोगों ने उसे पीटते हुए जुलूस निकाला। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला देहरादून जिले में डोईवाला थाना क्षेत्र के जॉली ग्रांट इलाके का है। यहाँ मेडिकल की पढ़ाई कर रही छात्रा का आरोप है कि मुस्लिम युवक ने पहले तो उससे दोस्ती की। फिर अश्लील फोटो लेकर उसे धर्मांतरण के लिए ब्लैकमेल करने लगा। मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय जनता में आक्रोश व्याप्त था।

इसी बीच युवक घूमता हुआ स्थानीय जनता के हत्थे चढ़ गया। इसके बाद लोगों ने पकड़कर उसकी धुनाई कर दी और इलाके में जुलूस निकाला। फिर थाने जाकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों ने आरोपित युवक को इतना मारा कि उसके कपड़े तक फट गए। इसके कुछ वीडियो भी सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें -  कपकोट में क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव मिलने से सनसनी

More in उत्तराखण्ड

Trending News