Connect with us

कुमाऊँ

भीमताल में मिला बेरीनाग के शिक्षक का शव

भीमताल। बीते एक सप्ताह से नहीं मिल रहे बेरीनाग राईआगर निवासी शिक्षक का शव आज भीमताल की झील में तैरता हुआ मिला। परिजनों से हल्द्वानी इलाज कराने को कहकर निकला था घर से, फोन न लगने पर घरवालों ने कराई थी गुमशुदगी रिपोर्ट।


मिली जानकारी के मुताबिक बेरीनाग जूनियर हाईस्कूल के शिक्षक कुंदन सिंह (51)पुत्र नारायण सिंह,बीते सप्ताह 17अप्रैल को ईलाज कराने के लिए हल्द्वानी को निकले थे। उसी दिन से उनका परिजनों से संपर्क टूट गया। परिजनों ने बेरीनाग में गुमशुदगी रिपोर्ट लिखाई थी। बेरीनाग पुलिस को मृतक के मोबाइल की लोकेशन भीमताल की तरफ मिली।इसी के तहत आज भीमताल पुलिस की मदद से उसकी खोजबीन की गई। इसी दौरान झील में तैरता हुआ शव दिखाई दिया और वहीं झील के किनारे उसका बैग व अन्य कागजात भी मिले जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त कुंदन सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर परिजनों को सौप दिया।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News