Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां देर रात झील में समा गई कार,4 लापता

टिहरी। देर रात सड़क हादसा हो गया जानकारी अनुसार बता दें कि चिन्यालीसौड़-स्यांसू पुल मोटर मार्ग से एक आल्टो कार के टिहरी झील में समा जाने की खबर है। घटना देर रात की है। बताया जा रहरा है कि कार में उस वक्त स्यांसू गांव के प्रधान के अलावा तीन लोग सवार थे।रात को ही पुलिस व एसडीआरएफ को घटना की सूचना दी गई और सर्च आपरेशन शुरू कर दिया गया। कार की नंबर प्लेट और बोनट का टुकड़ा सड़क के किनारे पड़ा मिला है। जबकि टिहरी झील से लगता पैराफिट टूटा हुआ पाया गया है।उत्तरकाशी के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने घटना की पुष्टि की है। मिली जानकारी के अनुसार चिन्यालीसौड़ के बल्डोगी के अंतर्गत स्यांसू पुल के निकट दुर्घटनाग्रस्त हुई कार में प्रधान के अलावा तीन व्यक्तियों के सवार होने का पता चला है।ये लोग कल शाम स्यांसू पुल से बल्डोगी की ओर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि कार में टिहरी जनपद के स्यांसू गांव के प्रधान शीशपाल,दरवालगांव निवासी सोनवीर उर्फ सोनू तथा टिहरी के ल्वारका निवासी शेर सिंह तथा टिहरी के सुनार गांव निवासी सोनू सवार थे।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News