Connect with us

कुमाऊँ

परिजनों से बिछड़े बच्चे को पुलिस ने सुपुर्द किया

रिपोर्ट विनोद पाल

टनकपुर। पूर्णागिरि मेला दर्शन करने आया एक बच्चा टैक्सी स्टैण्ड भैरव मंदिर के पास से अपने परिजनों से बिछड़ गया। जिसे पुलिस ढूंढकर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया।

पुलिस के अनुसार बालक शिवम् पुत्र श्री सरवेश कुमार निवासी कुतुलपुर, जिला बाराबंकी उत्तर प्रदेश उम्र 6 वर्ष, जो अपने परिजनों के साथ मां पूर्णागिरि मेला दर्शन हेतु आया था, टैक्सी स्टैण्ड भैरव मंदिर क्षेत्र से अपने परिजनों से बिछड़ कर गुम हो गया था । उक्त के संबंध में सूचना मिलते ही थाना भैरव मंदिर पुलिस द्वारा, तत्काल आवश्यक कार्यवाही कर खोजबीन कर गुमशुदा बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया । पुलिस द्वारा की गई उक्त सफल एवं त्वरित कार्यवाही एंव शिवम् के सकुशल मिल जाने पर परिजनों द्वारा असीम खुशी जताते हुए पुलिस का आभार प्रकट किया गया है।

यह भी पढ़ें -  सुमित हृदयेश के बयान पर भाजपा का पलटवार, बुद्ध पार्क में फूंका पुतला
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News