Connect with us

उत्तराखण्ड

कांग्रेस के अब ये नेता भी हुए दिल्ली के लिए रवाना

कांग्रेस पार्टी के विधायक राजकुमार के द्वारा भाजपा पार्टी में वापसी कर ली गई है लेकिन सोचने वाली सबसे बड़ी बात यह है कि कांग्रेस पार्टी के लोगों को ही पता था कि उनके पार्टी के विधायक राजकुमार के द्वारा भाजपा में वापसी की जा सकती है और भाजपा की सेंधमारी से कांग्रेस में हड़कंप मच गया है।विधायक राजकुमार के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस की चिंताएं बढ़ गईं हैं। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड कांग्रेस के कुछ बड़े नेता दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं और कुछ शाम को रवाना होने वाले हैं।बताया जा रहा है कि नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल दिल्ली पहुंच गए हैं। ऐसी सूचना है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शाम तक दिल्ली रवाना हो सकते हैं। यह जानकारी फिलहाल पुखता नहीं है। नेताओं की दिल्ली दौड़ को अन्य नेताओं और विधायकों के भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं से जोड़कर देखा जा रहा है।

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News