Connect with us

कुमाऊँ

हरेला मनाने मायके गयी महिला की होटल में मिली लाश, एसएसपी ने किया खुलासा

लालकुआं। महिला की लाश होटल के कमरे में मिलने वाले मामले में पुलिस के द्वारा हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है, मृतका हेमा देवी के पति ओमप्रकाश की तहरीर अल्मोड़ा निवासी पान सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने मीडिया को बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का ही प्रतीत हो रहा है। इस प्रकरण में पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। उधर एसएसपी ने एक नया खुलासा भी मीडिया के सामने किया है। उन्होंने बताया कि पान सिंह और हेमा देवी दो दिनों से होटल में ठहरे हुए थे। उन्होंने बताया कि 16 जुलाई की शाम को वे होटल में आ गए थे। उन्होंने बताया कि मृतका का शव जब पुलिस ने देखा तो उसकी जीभ बाहर निकली हुई थी।

उधर महिला के पति ओमप्रकाश ने कहा था कि हेमा 16 की सुबह हरेला अपने मायके में मनाने के लिए निकली थी। इसका मतलब हुआ कि हरेला के बाद हेमा अपने मायके से पति के घर जाने के लिए कह कर निकली लेकिन घर नहीं पहुंची और होटल में पान सिंह नामक व्यक्ति के साथ ठहर गई।हम आपको बता दें कि ऐसा अधिकांशत: तब ही होता है जब मरने वाले का जीवित अवस्था में गला दबाया गया हो। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में हर एंगल से जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रावाई की जाएगी।

Ad

More in कुमाऊँ

Trending News