Connect with us

उत्तराखण्ड

स्पेशल मालगाड़ी की चपेट में आने से हाथी कि मौत

कई बार ट्रेन की चपेट में आने से वन्यजीवों की मौत की कई खबरें सामने आती रहती है सीकर में एक बड़ी खबर लाल कुआं से सामने आ रही है । यहां पर लालकुआं से रुद्रपुर जा रही स्पेशल मालगाड़ी की चपेट में आने से एक हाथी की टकराकर दर्दनाक मौत हो गई सुबह तड़के हुई इस घटना से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है रेलवे एवं वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं।लोको पायलट विपिन कुमार के अनुसार घटना करीब 4:20 पर उस समय हुई जब वह लालकुआं से डाउन टीएमटी ट्रेन को लेकर बरेली की ओर जा रहा था जैसे ही वह खंबा नंबर 62/1/2 के पास पहुंचा तभी रेल पटरियों पर 4 हाथियों का झुंड बिंदुखत्ता क्षेत्र की तरफ से खेतों से निकलकर वापस जंगल की ओर जा रहा था लोको पायलट ने रेल पटरी पर हाथी के झंडू को आता देख 30-35 पर चल रही मालगाड़ी को अचानक 5 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पर कर दिया लेकिन तब तक एक हाथी उसकी चपेट में आ गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद वन विभाग एवं रेलवे के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। उत्तराखंड में बीते 3 दिनों में हाथी के मरने की यह तीसरी घटना है बीते रोज ऋषिकेश में आपसी संघर्ष में दो हाथियों ने दम तोड़ दिया और आज अचानक लालकुआं क्षेत्र में हुई इस घटना से वन्यजीव प्रेमियों में दुख व्याप्त है।

यह भी पढ़ें -  कपकोट में क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव मिलने से सनसनी
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News