Connect with us

उत्तराखण्ड

ट्रेन की चपेट में आने से मादा हाथी की मौत, बच्चा हुआ घायल, वन विभाग में मचा हड़कंप

लालकुंआ में ट्रेन से कटकर मादा हाथी की मौत हो गई। जबकि उसका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हाथी का शव रेलवे लाइन के बगल में एक खेत में पड़ा मिला। घटना के बाद से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

ट्रेन की चपेट में आने से मादा हाथी की मौत
मिली जानकारी के अनुसार गोला रेंज के रेंजर चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि हादसा लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शमशान घाट के पास गोला व टांडा रेंज की सीमा पर हुआ है। हाथी का शव टांडा रेंज के खेत में पड़ा मिला। जबकि उसका बच्चा गोलागंज की सीमा में गंभीर हालत में पाया गया।

हाथी के बच्चे का किया जा रहा इलाज
वन विभाग की टीम ने मौके पर पशु चिकित्सक की टीम के साथ पहुंचकर बच्चे का इलाज किया। जानकारी के अनुसार पंतनगर रेलवे स्टेशन प्रभारी ने बताया कि इज्जत नगर मंडल के अंतर्गत आने वाले लालकुआं स्टेशन हेडक्वार्टर से लोको पायलट लोको इंजन लेकर सुबह 3:20 बजे बरेली के लिए रवाना हुए थे।

श्मशान घाट के पास हुआ हादसा
इसी बीच श्मशान घाट के पास 3.25 बजे यह हादसा हो गया। हादसे के बाद लोको पायलट मौके पर रुका रहा और रेलवे के साथ ही वन अधिकारियों को हादसे की सूचना दी। वहां अधिकारियों के पहुंचने के बाद वह 6:10 पर पंतनगर रेलवे स्टेशन पहुंचे। इसके बाद ही ट्रेन को रवाना किया गया। फिलहाल घायल शिशु का उपचार चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- विजयपुर-पहाड़पानी से देवलामल्ला तक बनेगा मोटर मार्ग

More in उत्तराखण्ड

Trending News