Connect with us

उत्तराखण्ड

विभाग ने जारी किया मौसम का हाल

राज्य में एक बार फिर से मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग ने मैदानी जिलों में बारिश और पर्वतीय जिलों में बर्फबारी की संभावनाएं जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार 5 जनवरी से प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बारिश बर्फ़बारी की आशंका है। इस दौरान उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मैदानी जिलों में घना कोहरा रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों में बर्फबारी के कारण मैदान में भी ठंड बढ़ सकती है।

उत्तराखंड मौसम विभाग ने 9 जनवरी तक के लिए अलर्ट जारी किया, 5 जनवरी को पांच जिलो में भारी बर्फ़बारी की संभावना, 3 हजार मीटर वाले ऊंचाई वाले स्थानों जिसमे उत्तरकाशी, चमोली ,रुद्रप्रयाग,पिथौरागढ़, बागेश्वर में भारी बर्फ़बारी ,6 जनवरी को उत्तराखंड में शीत लहर रहेगी उसी के साथ 8 जनवरी को ढाई हजार मीटर वाले जिले जिसमें उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी, पिथौरागढ़ बागेश्वर में भारी बर्फबारी की संभावना मौसम विभाग ने जताई है वही मौसम विभाग ने हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल उधम से नगर के इलाकों में शीत लहर का अंदेशा जताया है। 9 जनवरी को ढाई हजार मी वाले जिले जिसमें उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल,पिथौरागढ़, बागेश्वर में भारी बर्फबारी और पूरे उत्तराखंड में शीत लहर छाई रहेगी।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News