Connect with us

उत्तराखण्ड

सीएम के हेलीकॉप्टर में हुई खराबी, आधे रास्ते से वापस लौटे

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हेलीकॉप्टर से आज देहरादून से अल्मोड़ा में जन आशीर्वाद देने के लिए जा रहे थे। इस दौरान आधे रास्ते में ही हेलीकॉप्टर में कुछ खराबी आग गई, जिस कारण उनके हेलीकॉप्टर को वापस देहरादून लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि उसके बाद मुख्यमंत्री धामी दूसरे हेलीकॉप्टर से अल्मोड़ा के लिए रवाना हुए।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करने के लिए अल्मोड़ा जा रहे थे। देहरादून से उनके विमान ने उड़ान भरी। कुछ ही दूरी जाने के बाद पता कि उनके हेलीकॉप्टर में कुछ खराबी आ गई है, जिसके बाद हेलीकॉप्टर को वापस लैंड करना पड़ा। सीएम धामी को दूसरे हेलीकॉप्टर से अल्मोड़ा रवाना हुए। मुख्यमंत्री के वापस लौटने की खबर की डीआईजी कुमाऊं निलेश भरणे ने पुष्टि की है।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News