Connect with us

उत्तराखण्ड

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने कंप्यूटर एवं सिलाई प्रशिक्षण स्वरोजगर केंद्र का किया उद्घाटन ,बच्चो को मिलेगी कंप्यूटर शिक्षा

रिपोर्ट भुवन ठठोला

नैनीताल। नगर पालिका द्वारा संचालित मॉल रोड स्थित नगर पालिका नर्सरी स्कूलों में अब बच्चो को कंप्यूटर का ज्ञान भी मिलेगा साथ ही स्कूल में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र भी खोला जा रहा है। जिसमे महिलाओ को स्वरोजगर से जोड़ा जा सकता है। बच्चों को सीखने के लिए 5 सिलाई मशीन और 5 कंप्यूटर रखे गए हैं।

नगर पालिका अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल ने बताया कि नर्सरी स्कूल मे कंप्यूटर एवं सिलाई प्रशिक्षण व स्वरोजगार केंद्र का उद्घाटन किया गया।
अधिशासी अधिकारी ने बताया की परिवर्तन दी चेंज एनजीओ के सौजन्य से स्कूल में कंप्यूटर व सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की गई है।

जिसमे एनजीओ द्वारा ही बच्चो को कंप्यूटर व महिलाओ को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही महिलाओं को और बच्चों को 3 महीने सीखने के बाद सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे। और महिलाओं द्वारा बनाए जाने वाले उत्पादों पर महिलाओ को सहयोग राशि भी दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, CM ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश

More in उत्तराखण्ड

Trending News