Connect with us

उत्तराखण्ड

तेज रफ्तार कार ने दस को रौंद डाला

नैनीताल।यहां मल्लीताल रॉयल होटल क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने 10 लोगों को रौंद दिया है। हादसे में सभी दस लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। घायलों का उपचार किया जा रहा है।

डॉक्टर ने 2 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।मौके पर पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। जानकारी के अनुसार नशे में धुत विनोद नगर दिल्ली निवासी कार चालक परवेश कार चालक तेज गति से गाड़ी चला रहा था। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा रोकने की कोशिश की गई, लेकिन कार चालक रुकने के बजाय और तेज गति से गाड़ी चलाने लगा।इसी दौरान उसने मून होटल, नैनीताल क्लब तिराहा समेत रॉयल होटल कंपाउंड क्षेत्र में सड़क पार कर रहे लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में टक्कर से नैनीताल क्लब के एक कर्मचारी की पत्नी व उसके सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ने वाले बच्चे सहित 8 से 10 लोगों के घायल होने की खबर है।

यह भी पढ़ें -  रैली से पहले एसएसपी कार्यालय में धरने पर बैठे कांग्रेसी
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News