Connect with us

उत्तराखण्ड

राजकीय सम्मान के साथ की गई कुमाऊँ रेजीमेंट जवान भास्कर की अंत्येष्टि

हल्द्वानी। कुमाऊँ रेजीमेंट में तैनात भास्कर शर्मा 28 वर्ष निवासी मोटाहल्दू जगन्नाथ पुरम हल्द्वानी का पार्थिव शरीर उनके आवास पहुंचा।जिसके बाद चित्रशिला घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ पार्थिव शरीर की अंत्येष्टि हुई। मंजर इतना गमगीन था कि दिवंगत की मां और पत्नी रोते—रोते बेहोश हो गईं। है ।

17 कुमाऊं रेजीमेंट की दिल्ली यूनिट में तैनात मोटाहल्दू निवासी सैनिक भाष्कर शर्मा का गत दिवस सोमवार को दिल्ली में निधन हो गया था। आज मंगलवार की सुबह उनका पार्थिव शरीर यहां लाया गया। मूल रूप से वह ग्राम हरतोला तहसील धारी ओखलकांडा के रहने वाले थे। भास्कर की वर्तमान पोस्टिंग लेह में थी, लेकिन वह यूनिट के काम से कुछ समय के लिए दिल्ली में तैनात थे। शनिवार की रात को ड्यूटी पर भी रहे, तभी अचानक उनकी तबियत खराब हो गई। साथी सैनिक उन्हें चिकित्सक के पास ले गए। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सोमवार को दिल्ली में उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बताया गया कि उनका विवाह ढाई वर्ष पूर्व ही हुआ था। 12 माह की पुत्री मिष्टी, माँ शांति देवी, पिता लोकमणि शर्मा, पत्नी तनुजा व भाई मनोज शर्मा इस सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं। उनकी मां और पत्नी शव देख रो—रोकर बेहोश हो गईं।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News