Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

देश मे बढ़ती महंगाई से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

पर्वत प्रेरणा ब्यूरो

धारचूला। देश में बढ़ती महंगाई से आक्रोशित कांग्रेस पार्टी ने धारचूला नगर में ब्लॉक अध्यक्ष नारायण सिंह दरियाल के नेतृत्व में पूरे नगर में चाय बेच कर आया था देश बेच कर जाएगा तथा अक्कड़ बक्कड़ बंबे बो डीजल 80 पेट्रोल सौ जैसी नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला तथा गांधी चौक में केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंका।
ब्लॉक अध्यक्ष नारायण सिंह दरियाल ने कहा कि मोदी सरकार अच्छे दिनों का सपना दिखाकर सत्ता में आई थी लेकिन देश में बढ़ती महंगाई तथा तेजी से सरकारी संस्थानों का निजीकरण करके देश को गर्त में धकेल रहे हैं उन्होंने कहा कि मोदी चाय बेचकर प्रधानमंत्री बने थे और देश बेच कर सत्ता से बेदखल होंगे। कांग्रेस के प्रदेश सचिव नेत्र कुंवर ने कहा कि देश में जिस गति से डीजल पेट्रोल की कीमत बढ़ रहे हैं जिससे स्पष्ट हो रहा है की जनता का वोट पाकर सत्ता में आए लोग जनता का उत्पीड़न कर रहे हैं उन्होंने डबल इंजन की सरकार को पूरी तरह से फेल बताया। महिला जिला अध्यक्ष नंदा बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में रसोई गैस की कीमतों के बढ़ने पर हाय तौबा मचाने वाली बीजेपी आज भूल चुकी है कि आम ग्रहणी को घर चलाने के लिए कई बार सोचना पड़ रहा है बढ़ती महंगाई ने परिवारों की कमर तोड़ दी है उन्होंने कहा कि जनता ऐसी सरकार को जरूर सबक सिखाएगी। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष नारायण सिंह दरियाल नगर अध्यक्ष नरेश रायपा नेत्र कुंवर नृप गर्ब्याल दीपक बिष्ट जीवन बिष्ट अरविंद अरविंद रोंकली राजेन्द्र नबियाल संदीप वर्मा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र सेलाल महिला जिला अध्यक्ष नंदा बिष्ट प्रेमा कुटियाल जानकी देवी लक्ष्मी रायपा लक्ष्मी गुंज्याल निहारिका गर्ब्याल बिंद्रा रोंकली सरोज खैर आदि मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन की शाखा कार्यकारिणी का चुनाव
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News