Connect with us

उत्तराखण्ड

आपदा में हुई जनहानि की आत्माओं की शांति को किया हवन यज्ञ

हल्द्वानी। सारथी फाउंडेशन समिति के तत्वाधान में उत्तराखंड आपदा में हुई जनहानि की आत्माओं की शांति के लिए और उत्तराखंड की समृद्धि के लिए कालू सिद्ध मंदिर नियर बॉम्बे हॉस्पिटल पर एक हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें सारथी की अध्यक्षा श्रीमती सुमित्रा प्रसाद जी एवं सारथी परिवार के समस्त जनों ने यज्ञ में आहुति देकर मृतक आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
यज्ञ के उपरांत संस्था की अध्यक्षा श्रीमती सुमित्रा प्रसाद ने कहा कि यज्ञ करने का हमारा उद्देश आपदा में मृतक आत्माओं की शांति एवं प्रदेश की खुशहाली के लिए किया गया है, और भगवान से प्राथना की गई कि हमें हर तरीके की विपदाओं से बचाएं।

संस्था के संयोजक नवीन पंत ने आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए आपदा वाले क्षेत्रों का संज्ञान लेते हुए उन परिवारों तक मदद मुहैया करवाने का निवेदन किया। कार्यक्रम के उपरांत प्रसाद स्वरूप खीर वितरण का कार्यक्रम किया गया। आज के कार्यक्रम में नवीन पंत, समाजसेवी दीपक मेहरा, बी डी शर्मा,गिरीश चंद्र लोहनी,दिशांत टंडन,ज्ञानेंद्र जोशी,मदन मोहन जोशी,उमेश सैनी,दीप्ति चुफाल,केतन जायसवाल,प्रेमलता पाठक,प्रेमा जोशी,आनंद आर्य,अतुल नागपाल,अजय त्रिपाठी,आशा शुक्ला, राकेश प्रसाद,विवेक पंत एवं पंडित पंकज फुलारा जी द्वारा हवन यज्ञ को संपन्न किया गया।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News