Connect with us

उत्तराखण्ड

हेलीपैड निर्माण से पर्यटकों को मिलेगी बेहतर सुविधा-डीएम


हल्द्वानी। पर्यटन को बढ़ावा देने तथा हेलीपैड निर्माण को लेकर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बुधवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने बताया पर्यटन को बढ़ावा देने व पर्यटकों को अधिकाधिक सुविधा देने के उद्देश्य से नैनीताल जिले में मुक्तेश्वर, भवाली, रामनगर, भीमताल, बेलुवाखान व नौकुचियाताल में हेलीपैड प्रस्तावित है। यहाँ पर्यटकों की आवाजाही अधिक है। उन्होंने बताया पर्यटन वाले इलाकों का ज्यादा से ज्यादा विस्तार किया जा सके इसलिए ऐसे स्थानों पर हेलीपैड का निर्माण किया जा रहा है। जिलाधिकारी नैनीताल के मुताबिक यह कदम पर्यटकों की अधिक गतिविधियों व आवाजाही को ध्यान में रखते हुए उन्हें अधिक से अधिक सहूलियत देने के लिये उठाया जा रहा हैं, इसके लिए अधिकांश जगहों पर भूमि चिन्हीकरण का कार्य किया जा चुका है साथ ही कुछ स्थानों पर सर्वे का कार्य कराया गया है।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News