Connect with us

उत्तराखण्ड

परचून की दुकान में हुआ भीषण अग्निकांड , क्षेत्र में मचा हड़कंप,सामान जलकर राख

विकासनगर के एटनबाग में बीती रात एक परचून की दुकान के गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद हर्बटपुर और विकासनगर से दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। आग की भयावहता को देखते हुए डाकपत्थर और सेलाकुई से भी दो फायर ब्रिगेड वाहनों को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गोदाम पूरी तरह जल चुका था।

इस हादसे में गोदाम के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल भी आग की चपेट में आकर जलकर नष्ट हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी विकासनगर भास्कर लाल शाह भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि 112 नंबर पर सूचना मिलने के बाद तुरंत दमकल विभाग को सक्रिय किया गया, जिससे आग को फैलने से रोका जा सका। गनीमत रही कि इस आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई।

फिलहाल पुलिस और अग्निशमन विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। वहीं, राजस्व विभाग और दमकल विभाग मिलकर आग से हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं। स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन आग लगने की असली वजह सामने आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  मदरसे में युवक की बेरहमी से पिटाई, लात-घूंसे और डंडों से किया हमला

More in उत्तराखण्ड

Trending News