Connect with us

कुमाऊँ

पति-पत्नी चला रहे थे देह व्यापार गैंग, एसओजी ने किया भंडाफोड़ ,7 लोग गिरफ्तार

राजधानी देहरादून में एसओजी ने जाखन क्षेत्र में देह व्‍यापार के रैकेट का पर्दाफाश किया है। रैकेट आनलाइन चलाया जा रहा था। आनलाइन माध्यम से ही लड़कियां देहरादून बुलाई जाती थीं, ग्राहकों से मोटी रकम वसूली जाती थी। रैकेट को पति-पत्नी मिलकर चला रहे थे। पुलिस ने मामले में एक विदेशी महिला सहित चार पुरुष व तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है।एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि शिकायत मिली थी कि राजपुर थाना क्षेत्र के जाखन में एक होटल में रैकेट चल रहा है। सूचना पर एसओजी प्रभारी इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल ने रविवार शाम को टीम के साथ छापेमारी करते हुए चार पुरुष व तीन महिलाओं को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया।

आरोपितों में सैफ खान निवासी एमडीडीए कालोनी केदारपुरम नेहरू कालोनी देहरादून, मनोज सिंघल निवासी बजरिया मोहल्ला बादलपुर गाजियाबाद, राहुल शर्मा निवासी पंचशील कालोनी गाजियाबाद, मयंक गर्ग निवासी इसरा मोहल्ला गंगोह सहारनपुर उप्र व तीन महिलाएं शामिल हैं।पूछताछ के दौरान एक महिला ने बताया कि वह, उसका पति व देवर दिल्ली और गाजियाबाद की लड़कियों से संपर्क कर उन्हें देह व्यापार के लिए देहरादून बुलाते थे। उसका देवर मयूर गर्ग आनलाइन ग्राहकों से संपर्क करता था। ग्राहकों के बताए पते पर टैक्सी के माध्यम से लड़कियों को भेजा जाता था। पुलिस मयूर गर्ग की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News