Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के इस जिले में मिली आर्किड की दुर्गम प्रजाति

प्रदेश के चमोली जिले में मशहूर आर्किड फूल की नई प्रजाति मिली है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह प्रजाति भारत में पहली बार पाई गई है और उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है जहां पर आर्किड की सेफालंथेरा इरेक्टा वर प्रजाति मिली है। रेंज ऑफिसर हरीश नेगी और जूनियर रिसर्च फेलो मनोज सिंह ने इसकी खोज की है। आईएफएस, मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान) संजीव चतुर्वेदी ने इस खोज की पुष्टि की है। उत्तराखंड वन विभाग की अनुसंधान विंग ने लुप्तप्राय आर्किड प्रजाति की खोज की है। इससे पहले भारत में ऑर्किड की यह प्रजाति नहीं मिली थी। यह आर्किड ह्यूमस बुरांस के जंगल 1870 मीटर की ऊंचाई पर पाया गया है। आईएफएस, मुख्य वन संरक्षक आईएफएस संजीव चतुर्वेदी ने बताया कि रेंज ऑफिसर हरीश नेगी और जूनियर रिसर्च फेलो मनोज सिंह ने इसकी खोज की है। यह प्रजाति जापान, चाइना और नेपाल के बाद अब भारत में रिपोर्ट की गई है।

बता दें कि हाल ही में चमोली जिले के मंडल क्षेत्र में उत्तराखंड वन विभाग के अनुसंधान विंग की ओर से एक आर्किड संरक्षण केंद्र की स्थापना की गई है जहां 70 विभिन्न प्रजातियों के आर्किड को संरक्षित किया गया है। हाल ही में खोजी गई आर्किड की नई एवं दुर्लभ प्रजाति को भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (बीएसआई) की ओर से भारतीय वनस्पतियों की सूची के नए संस्करण के रूप में आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई है। बीएसआई ने अपने नए संस्करण में सेफलांथेरा इरेक्टा को जोड़ने की पुष्टि की है।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News