Connect with us

उत्तराखण्ड

सीएम मिले आपदा प्रभावित लोगों से, डीएम को दिए निर्देश

देहरादून। सीएम धामी ने संतला देवी मंदिर के निकट खाबङवाला गांव में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का स्थलीय जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उन्हें राहत सामग्री भी वितरित की। मुख्यमंत्री ने भविष्य में इस क्षेत्र में नुकसान न हो, इसके लिए जिलाधिकारी को योजना बनाने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी उपस्थित थे.देहरादून के संतला देवी इलाके में बादल फटने से खासा नुकसान हुआ है। लोगों के घरों में कीचड़ और मलबा घुस गया है।सड़कों पर मलबा आने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी रात में ही प्रभावित इलाकों में पहुंचे थे। उन्होंने इलाके में राहत कार्यों के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए थे। वहीं अब सीएम ने खुद पहुंचकर हालात का जाएजा लिया है।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News