Connect with us

कुमाऊँ

नोएडा की सैलानी महिला का हत्यारा इमरान उर्फ ऋषभ पकड़ा गया

नैनीताल । नोएडा से नैनीताल घूमने आये सैलानी महिला की एक होटल में हत्या कर दी गई थी, हत्या करने के बाद फरार उसका प्रेमी इमरान उर्फ ऋषभ को नैनीताल पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है।
सूत्रों के मुताबिक इमरान को नैनीताल पुलिस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। उसे यहां लाने की कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार पुलिस अब आरोपित से व्यापक पूछताछ करेगी। जिसके बाद हत्या का राज खुल सकता है। यह भी पता चला है कि आरोपित जिस कार से फरार हुआ था उसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। इधर महिला के शव को पोस्टमार्टम कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। हत्यारोपी के पकड़ने के लिए नैनीताल पुलिस ने मंगलवार को एसओजी समेत तीन टीमें गठित कर यूपी भेजी थी, जहां पुलिस को सफलता मिल गई । गौरतलब है कि गौतम बुद्ध नगर निवासी दीक्षा मिश्रा अपने प्रेमी इमरान उर्फ ऋषभ के अलावा श्वेता शर्मा और अलमास उल-हक के साथ 14 अगस्त को नैनीताल घूमने के लिए पहुंची थी, जहां 15 अगस्त को दीक्षा का जन्मदिन होटल में मनाया गया। जिसके बाद उसके दोस्त इमरान उर्फ ऋषभ ने उसकी हत्या कर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News