Connect with us

उत्तराखण्ड

एन यू जे उत्तराखंड के पत्र का लिया संज्ञान

देहरादून। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के संरक्षक एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य त्रिलोक चंद्र भट्ट द्वारा दो माह पूर्व रूड़की में पत्रकारों के साथ मारपीट और अपहरण के मामले में उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग पर महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान ने हरिद्वार के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

इधर यूनियन द्वारा कोरोना काल में छोटे मझौले समाचार पत्रों के सामने आए संकट का हवाला देकर महानिदेशक सूचना को पत्र भेजा गया था। जिस पर महानिदेशक सूचना ने एक पृष्ठ का विज्ञापन सभी सूचिबद्ध समाचार पत्रों को जारी किया है।

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News