Connect with us

उत्तराखण्ड

नेता प्रतिपक्ष को लेकर तस्वीरें हुई साफ, प्रीतम के नाम पर बनी सहमति

राज्य में उत्तराखंड कांग्रेस की तरफ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पर अब नेता प्रतिपक्ष कौन होगा इसको लेकर तस्वीर साफ हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह उत्तराखंड के अगले नेता प्रतिपक्ष होंगे। आज शाम उनके नाम का औपचारिक ऐलान किया जाएगा। बता दें कि उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष के चयन को लेकर दिल्ली में बैठक बुलाई गई थी। उत्तराखंड कांग्रेस के कई विधायक और प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत सोमवार को दिल्ली पहुंचे थे। दिल्ली में हुई बैठक में नेता प्रतिपक्ष के लिए प्रीतम सिंह के नाम पर मुहर लग गई है। बैठक में उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद नेता प्रतिपक्ष का पद खाली चल रहा था। सोमवार को प्रीतम सिंह ने कहा कि इंदिरा जी का कद बड़ा विशाल था। उनकी भरपाई तो नहीं हो सकती है, लेकिन हम नाम तय करेंगे। अब नया नेता प्रतिपक्ष चुनने के बाद हम अपनी परिवर्तन यात्रा करेंगे।
इससे पहले उत्तराखंड के कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों ने सोमवार को सर्वसम्मति से यह फैसला किया कि विधायक दल के नेता का निर्णय पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी करेंगी। पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने एजेंसी को बताया कि नए नेता का निर्णय सोनिया गांधी पर छोड़ने का फैसला विधायकों ने यहां हुई एक बैठक में सर्वसम्मति से किया।

रिपोर्ट अंकुर सक्सेना

Ad
यह भी पढ़ें -  घर पहुंचने से पहले छिनी जिंदगी, कैंटर की टक्कर से रोडवेज चालक की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News