Connect with us

उत्तराखण्ड

तल्ली मिरई मे कारगिल शहीद स्वर्गीय इंद्र सिंह राणा को किया गया याद

रिपोर्ट – बलवन्त सिंह रावत, रानीखेत। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ब्लॉक प्रमुख दीपक किरौला, जिला कांग्रेस संगठन अध्यक्ष नारायण सिंह रावत ने कारगिल शहीद स्वर्गीय इंद्र सिंह राणा के स्मारक पर जाकर क्षेत्रवासियो सहित स्वर्गीय इंदर सिंह राणा को पुष्पांजलि अर्पित की।

जिला कांग्रेस संगठन अध्यक्ष नारायण सिंह रावत ने बताया कि तल्ली मिरई निवासी स्वर्गीय इंद्र सिंह राणा ने देश की आन बान और शान के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर देश व क्षेत्र को गौरवान्वित किया।इस अवसर पर ग्राम प्रधान तल्ली मीरई भीम देव, पिनोली प्रधान हरीश रौतेला, सामाजिक कार्यकर्ता ललित बिष्ट, बालम सिंह रावत, नवीन सिंह, जगदीश राणा सहित मातृशक्ति उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  रैली से पहले एसएसपी कार्यालय में धरने पर बैठे कांग्रेसी
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News