Connect with us

उत्तराखण्ड

कुरियर बॉय बनकर घर में घुसे बदमाश, बुजुर्ग दंपत्ति को बनाया बंधक , लाखों की नगदी व गहने लूटकर हुए फरार

दिल्ली के प्रशांत विहार से बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। यह बदमाश कूरियर बॉय बनकर घर में घुसे थे और इन्होंने घर से लाखों के गहने और नकदी पर हाथ साफ किया फिर फरार हो गए। विरोध करने पर बदमाशों ने बुजुर्ग दंपति से हाथापाई भी की।दंपति के बेटे ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर बदमाशों की पहचान करने में जुट गई है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भवाली के सामाजिक कार्यकर्ता शीलू कुमार और उनकी पत्नी सभासद सपना समेत 50 से अधिक लोगों को दिलाई कांग्रेस की सदस्यता…

More in उत्तराखण्ड

Trending News