Connect with us

उत्तराखण्ड

काऊ के बहाने सही, एकजुट होने लगे कांग्रेस छोड़ भाजपा में आये विधायक,महाराज भी काऊ की तरफ

देहरादून। रायपुर के भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ के मामले में सियासी आहट बढ़ने लगी है। काऊ के समर्थन में कई विधायक मंत्री आगे आ गए हैं। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के बाद , कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भी उनके पक्ष में बोले। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में मंत्री और विधायक बने नेताओं ने ठीक विधानसभा चुनाव के वक्त एकजुटता का सूत्र तलाश लिया है। काऊ के समर्थन में खड़े होने वाले नेताओं में अब एक नाम कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का भी जुड़ गया है।
सियासी जानकारों का मानना है कि जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं पर पार्टी कार्यकर्ताओं की घेराबंदी बढ़ रही है। इससे निपटने के लिए अब ये मंत्री और विधायक कड़ियों की तरह जुड़ रहे हैं ताकि पार्टी में अपने प्रभाव को बनाए रख सकें।  पिछले करीब साढ़े चार साल में महाराज पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के साथ भाजपा में आए विधायकों से फासला बनाकर चलते रहे हैं। लेकिन अब उन्होंने भी विधायक काऊ के समर्थन में खुलकर बयान दिया। काऊ प्रकरण पर महाराज ने बेशक यह कहा कि ये कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मैं काऊ के साथ हूं और उनकी बात पार्टी फोरम पर रखूंगा। बहरहाल आने वाला वक्त क्या गुल खिलाता है। इतना जरूर है कि कांग्रेस छोड़ भाजपा में आये विधायक अब एकजुट होते दिखाई दे रहे हैं।

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News