Connect with us

उत्तराखण्ड

मां ने बीमार बच्ची को पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला।

विकासनगर (देहरादून)। 25 मार्चदेहरादून जनपद के विकासनगर में एक बार फिर मां की ममता शर्मसार हुई है। विकासनगर की एक महिला ने अपनी सात महीने की बच्ची को पानी की टंकी में डुबोकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।उत्तराखंड की राजधानी देहरादून जिले के विकासनगर सहसपुर थाना क्षेत्र के धर्मावाला में एक महिला ने अपनी सात माह की बेटी को पानी की टंकी में डुबोकर कर मार दिया। बेटी बीमार चल रही थी। बेटी के बीमार होने के कारण महिला भी मानसिक अवसाद में थी। पुलिस ने पति मुंतजिर की तहरीर पर सादिया के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला का एक साढ़े तीन साल का बेटा भी है। थाना प्रभारी सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी महिला को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Ad
यह भी पढ़ें -  रोडवेज बस के ब्रेक फेल, पहाड़ी से टकराई, ड्राइवर की दर्दनाक मौत

More in उत्तराखण्ड

Trending News