Connect with us

उत्तराखण्ड

मुखानी क्षेत्र में पुलिसकर्मी की पत्नी की हुई हत्या

हल्द्वानी। शहर में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मामला मुखानी की कालिका कॉलोनी का है, जहां एक पुलिसकर्मी की पत्नी की सिर पर वार करके हत्या कर दी गई। बच्चे जब स्कूल से वापस आए तो तभी घटना सामने आई है। मृतका की पहचान खष्टी देवी पत्नी  शंकर सिंह के रूप में हुई है। शंकर सिंह बाजपुर थाने में तैनात हैं और उनका परिवार मुखानी स्थित कालिका कॉलोनी में रहता है।

बच्चों के स्कूल जाने के बाद महिला घर पर अकेली थी। जब बच्चे स्कूल से वापस आए तो मां का शव कमरे में पड़ा देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद घर के बाहर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News