Connect with us

उत्तराखण्ड

बुजुर्ग दंपत्ति के मकान में लगी आग में झुलस कर हुई मौत

राज्य के गढ़वाल मंडल के पौड़ी क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है यहां पर मकान में लगी आग की वजह से एक बुजुर्ग दंपत्ति की जलकर मौत हो गई है बता दें कि पुलिस चौकी क्षेत्र पाबौ के अंर्तगत थापली गांव में एक मकान में आग लगने से बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई। घटना रात्रि करीब साढ़ नौ बजे की बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने आग पर काबू पाकर दोनों को घर से बाहर निकाला। जिन्हें जिला चिकित्सालय लाया गया है। लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस चौकी पाबौ के प्रभारी दीपक पंवार ने बताया कि रात्रि को ग्राम प्रहरी ने सूचना कि गांव थापली के एक मकान में आग लगी है।सूचना पर टीम मौके पर गई तब तक मकान में रह रहे बंदूर लाल (88 वर्ष) तथा उनकी पत्नी गोदांबरी देवी ( 82 वर्ष) आग की चपेट में आ गए। बताया कि दोनों के बुरी तरह से झुलस जाने से मौत हो गई।उन्होंने बताया कि घर में दोनों दंपती अंकेले ही रहते थे। कहा कि मकान पुराना है तथा घर में काफी सूखी लकड़ी भी रखी गई थी। चूल्हें की आग के फैलने के कारण आग लगना माना जा रहा है।

Ad
यह भी पढ़ें -  कैबिनेट बैठक में 12 अहम फैसले, उपनल कर्मियों और शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News