Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां भीड़ गए शराब दुकान के पार्टनर, कई बोतलें टूटी, लाखों के नगदी की लूट

हल्दूचौड़।यहां चौकी क्षेत्र में अंग्रेजी शराब की दुकान के पार्टनरो के बीच हुए विवाद के चलते वाइन शॉप में हजारों रुपए की शराब की बोतलें टूटी, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के खिलाफ लूट की तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।निकटवर्ती हल्दूचौड़ अंग्रेजी शराब की दुकान के 4 सेल्समैनों ने स्थानीय कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि बीती देर रात कुछ लोगों ने हथियारों के दम पर दिया शराब की दुकान में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया तथा भारी मात्रा में शराब की बोतलें भी तोड़ दी, ” दुकान के सेल्समैनों ने दी गई तहरीर में 6 लाख रूपये नगदी सहित लाखों रुपए की शराब भी लूटकर ले जाने का आरोप लगाया। सेल्समैनों द्वारा दी गई तहरीर के बाद मौके पहुंची आबकारी विभाग की टीम और कोतवाली पुलिस भी जांच में जुट गई है।

इधर पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर का कहना है कि बीती देर रात पुलिस को एक तहरीर प्राप्त हुई है। पूरे प्रकरण की जांच जा रही है, “मामले में जो भी दोषी पाए गए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।इधर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार का कहना है कि हल्दूचौड़ अंग्रेजी शराब की दुकान में पाटनरों का आपसी विवाद चल रहा है, बीती रात शराब की दुकान में विवाद हुआ है, जिसके बाद एक पक्ष ने पुलिस में तहरीर दी है, जिसकी जांच की जा रही है, जैसे ही जांच में स्थिति स्पष्ट होगी, उसी आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News