Connect with us

उत्तराखण्ड

पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर व्यक्ति के द्वारा भेजी गई अश्लील फोटो और वीडियो, मामला दर्ज

उत्तराखंड के देहरादून से अब तक की बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पर एक व्यक्ति ने महिला हेल्पलाइन के वाट्सएप नंबर पर अश्लील फोटो व वीडियो भेज दिए। नगर कोतवाली पुलिस ने कंट्रोल रूम के प्रभारी की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कंट्रोल रूम के प्रभारी भुवनचंद्र भेंटवाल ने नगर कोतवाली पुलिस को बताया कि स्टेट महिला हेल्पलाइन के 9411112780 नंबर पर पहले महिला उत्पीड़न से संबंधी शिकायतें वाट्सएप के माध्यम से आती थीं।वर्तमान में कोरोना संक्रमण को देखते हुए उक्त नंबर को पुलिस मुख्यालय की ओर से मिशन हौसला के लिए संचालित किया जा रहा है।

प्रदेश में यदि किसी व्यक्ति को दवा, बेड, आक्सीजन व अन्य सामान की जरूरत होती है, तो वह इसी नंबर पर अपनी शिकायत भेज रहे हैं। 12 मई को एक व्यक्ति ने इस वाट्सएप नंबर पर एक अश्लील वीडियो व दो फोटो भेज दी।हेल्पलाइन नंबर इन दिनों 112 कंट्रोल रूम की ओर से परिचालित हो रहा है। ऐसे में जब अश्लील वीडियो व फोटो देखे गए तो तुरंत इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। अधिकारियों के आदेश पर नगर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया है कि मोबाइल नंबर करनाल, हरियाणा का है। आरोपित की तलाश की जा रही है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत

More in उत्तराखण्ड

Trending News