Connect with us

उत्तराखण्ड

मेधावी छात्रों को सीएम धामी ने वादा पूरा कर दी सौगात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक और वादे को पूरा किया है, बता दें कि डॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति और श्रीदेव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति में बढोतरी का शासनादेश जारी कर दिया गया है। अब डॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति रूपए 250 प्रतिमाह से बढ़ाकर रूपए 1500 प्रति माह कर दिया है।

इसके साथ ही यह छात्रवृत्ति 11 बच्चों की बजाय 100 बच्चों को प्रदान की जाएगी। सरकार द्वारा श्रीदेव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति में भी वृद्धि करते हुए इसे रूपए 150 प्रति माह से बढ़ाकर रूपए 1000 प्रतिमाह कर दिया गया है। श्री देव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति योजना में प्रत्येक विकास खंड से 5 छात्र-छात्राओं का चयन कर राज्य भर से प्रतिवर्ष 475 छात्र-छात्राओं को इस छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाएगा।आपको बता दें कि बीते दिनों शिक्षा विभाग के एक कार्यक्रम में सीएम ने इन फैसलों की घोषणा की थी जो की आज पूरी कर दी गई है। इससे छात्र छात्राओं को धामी सरकार ने सौगात दी है जिससे छात्र छात्राओं को लाभ होगा। बता दें कि सीएम एक के बाद एक कर अपनी घोषणाएं पूरी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News