Connect with us

उत्तराखण्ड

जून में इस तारीख से रानीखेत में होगी अग्निवीर भर्ती रैली

कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर रानीखेत में 20 जून से अग्निवीर भर्ती रैली होगी। भर्ती प्रक्रिया में बदलाव के बाद यह पहली अग्निवीर भर्ती है। जिसमें उत्तराखंड और यूपी के युवा शामिल होंगे।
इस रैली में ऑनलाइन परीक्षा की मेरिट में आए युवा ही शामिल होंगे। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक(भर्ती) आदित्य कुमार मिश्रा की ओर से भर्ती रैली की सूचना जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि इस साल अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव करते हुए पहले ऑनलाइन भर्ती परीक्षा कराई गई थी।
भर्ती परीक्षा में सफल युवाओं को शारीरिक परीक्षा के लिए 20 जून से 15 जुलाई तक रानीखेत के सोमनाथ स्टेडियम में बुलाया गया है। इसमें अग्निवीर की सभी श्रेणियों के लिए भर्ती की जानी है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक और चिकित्सा परीक्षण परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। शारीरिक परीक्षा और मेडिकल के दौरान ही अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड को केंद्र की बड़ी सौगात!, 528 सड़कें और 19 पुल होंगे तैयार

More in उत्तराखण्ड

Trending News