Connect with us

उत्तराखण्ड

दुःखद घटना-गौला बैराज में डूबने से काठगोदाम चौकी इंचार्ज की मौत

हल्द्वानी। शनिवार को होली के दिन एक बड़ी दुःखद खबर मिली है। काठगोदाम के गौला बैराज में डूबने से काठगोदाम चौकी इंचार्ज की मौत हो गई है जिसके बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है, आज होली खेलने के बाद दरोगा अमरपाल नहाने के लिये बैराज गये थे कि अचानक में उन्होंने अपना नियंत्रण खो दिया जिसके बाद वह गौला बैराज में गिर गए जिनको निकालाने का पूरा प्रयास किया गया और उसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के नजदीक के एक निजी हॉस्पिटल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, अमरपाल काठगोदाम चौकी के इंचार्ज हैं वही घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर SSP नैनीताल पंकज भट्ट सहित तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुँचे।

एसएसपी पंकज भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया की चौकी इंचार्ज होली खेलने के बाद गौला बैराज गए थे कि नहाते समय दरोगा ने नियंत्रण पानी के अंदर की गिर गए जिनको पुलिस ने निकाला और हॉस्पिटल लेकर आये लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और चौकी इंचार्ज की मौत हो गयी थी, वही शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है और मृतक दरोगा के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है पूरे मामले की जांच की जा रही है,वही दरोगा को मौत से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर है हर किसी के आँखों मे आंसू थे जो कि एक दूसरे को सांत्वना देने में थे।

यह भी पढ़ें -  श्रम कार्ड के लिए मेडिकल बनवाने उमड़ी भीड़, घंटों लाइन में खड़े रहे महिलाएं और युवा
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News