Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां सिपाही ने खुद को गोली से उड़ाया

हरिद्वार में एक सिपाही ने घरेलू तनाव के चलते खुद को गोली से उड़ाया। बता दें कि सिपाही कोषागार में तैनात था। रायफल से हुई फायर की तेज आवाज़ सुनकर आस—पास से तमाम लोग दौड़े चले आये, लेकिन तब तक सिपाही की मौत हो गई थी। मिली जानकारी के अनुसार रोशनाबाद कोषागार के डबल लॉक की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात सिपाही सुनील कुमार ने अपनी सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली। जिसके बाद वह वहीं ढेर हो गया।

बताया जा रहा है कि सिपाही के पुत्र का कुछ समय पहले एक्सीडेंट हुआ था और घर पर भी किन्ही कारणों से तनाव चल रहा था। सम्भवत: इन्ही कारणों के चलते उसने अपनी जान दे दी। इधर एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने बताया कि यह घटना आज बुधवार सुबह की है। मामले की जांच चल रही है।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News