Connect with us

कुमाऊँ

आल सेंट कॉलेज के छात्राओं ने देखा टेलीसिस्कोप शनि ग्रह का अद्भुत नजरा

रिपोर्टर- भुवन सिंह ठठोला

नैनीताल । आल सेंट कॉलेज के बच्चों ने एस्ट्रोपाठशाला के हाई एंड टेलीस्कोप से देखा शनि ग्रह का अद्भुत नजारा। शनि ग्रह जो कि सौर मंडल का सबसे खूबसूरत ग्रह है, 27 अगस्त, रविवार को शनि पृथ्वी से 6.5 करोड़ किमी दूर सबसे करीब था। और इस समय शनि ग्रह पृथ्वी से बिल्कुल विपरीत था जिसके सूरज की सारी रोशनी शनि से वापस प्रतिबिंबित होकर पृथ्वी तक पहुंचती थी। जिसे शनि को देखने का सबसे सर्वोत्तम समय है, तो इस बेहतरीन खगोलिया कार्यक्रम को देखने के लिए एस्ट्रोपाठशाला ने आल सेंट कॉलेज के छात्रावास की छात्राओं के लिए खगोलिया सत्र रखा, जहां पर बहुत सारे बच्चे और शिक्षकों ने शनि गृह और इसके छल्ले और चंद्रमा को दूरबीन से बहुत करीब से देखा और चाँद की सतह को टेलीस्कोप से देखा और उसमें विस्तृत चर्चा की। इस दौरन मौजूद टीम एस्ट्रोपाठशाला के एजुकेटर्स, आल सेंट कॉलेज की प्रधानाचार्या किरन जेरेमिया उपस्तित थीं। और इस दौरान बच्चे बहुत उत्साहित थे।

एस्ट्रोपाठशाला ऐसे ही विभिन्न खगोलिया घटनाओ पर छात्रों के लिए रात्रि सत्र आयोजित करता है जिससे छात्रों को आतंरिक्ष विज्ञानं के छेत्र मे प्रेरित किया जा सके!

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हिरासत-गिरफ्तारी पर SC का बड़ा फैसला!, आरोपी को 24 घंटे में मजिस्ट्रेट के सामने पेश करना जरूरी
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News