Connect with us

उत्तराखण्ड

कॉलोनी में घुसा हाथियों का झुंड,मचा हड़कंप,देखें वीडियो

वन्य जीव जंगलों को छोड़कर अब मानव बस्ती में आते जा रहे हैं, जिसकी वजह से कई बार आम जनमानस को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन दिनों वन्य जीवों के जंगल छोड़कर मानव बस्ती में आने की वीडियो वायरल हो रही है, एक ऐसी वीडियो हरिद्वार से सामने आ रही है। हरिद्वार के जगजीतपुर क्षेत्र की संता एनक्लेव कॉलोनी में 3 जंगली हाथियों का झुंड घुस आने से हड़कंप मच गया।

हाथियों को देखकर लोग अपने घरों में कैद हो गए। सूचना मिलते ही वन प्रभाग की टीम मौके पर पहुंची और तीनों हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ दिया। वही अब सोशल मीडिया पर हाथियों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

संता एनक्लेव निवासी राजीव शर्मा ने बताया कि संता एनक्लेव जगजीतपुर कनखल हरिद्वार निकट शिवडेल स्कूल नहर वाली रोड पर आए दिन हाथियों का झुंड कॉलोनी से गुजरता है जिससे संता एनक्लेव और आसपास के लोगों में भय का माहौल है। बावजूद इसके राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन चैन की नींद सोया हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत

More in उत्तराखण्ड

Trending News