Connect with us

उत्तराखण्ड

नगर निकायों का कार्यकाल आज होगा पूरा, शासन ने जारी की अधिसूचना

उत्तराखंड के सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों का कार्यकाल शुक्रवार को पूरा हो रहा है। शनिवार से सभी निकायों में प्रशासक तैनात हो जाएंगे। इसकी अधिसूचना जारी हो गई है।

नगर निकायों का पांच वर्ष का कार्यकाल एक दिसंबर को पूरा हो रहा है। प्रमुख सचिव शहरी विकास आरके सुधांशु ने बताया कि नगर निगम रुड़की का चुनाव बाद में हुआ था, वहां केवल मेयर पद का चुनाव होना है। बाकी बोर्ड पूर्व की भांति ही कार्यरत रहेगा।

सिलक्यारा सुरंग में अभी बंद रहेगा निर्माण कार्य, वर्टिकल ड्रिलिंग की होगी फिलिंग

वहीं, नगर पालिका श्रीनगर के उच्चीकरण के बाद नगर निगम बनने के चलते वहां भी प्रशासक नहीं होगा। बाकी देहरादून नगर निगम समेत सभी निगमों, पालिकाओं, नगर पंचायतों में दो दिसंबर से प्रशासक तैनात हो जाएंगे।

प्रशासक के तौर पर सभी जिलों के जिलाधिकारियों को तैनात किया गया है। जिलाधिकारी अपने हिसाब से अब निकायों की सभी व्यवस्थाएं देखेंगे। आपको बता दें कि अभी नगर निकाय के चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची तैयार करने का काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  भीमताल पुलिस ने मेले में बिछड़े तीन नन्हें बच्चों को सकुशल उनके परिजनों से मिलाया, परिजनों ने जताया आभार
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News