Connect with us

कुमाऊँ

अनियंत्रित कार सरयू में गिरी, तीन गम्भीर


बागेश्वर। बिलौना की तरफ जा रही एक होंडासिटी कार अचानक अनियंत्रित होकर सरयू नदी में जा गिरी, कार में सवार तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार स्थानीय चिकित्सालय में किया जा रहा है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे हौंडा सिटी कार संख्या uk-04Q0599तेज गति से बिलौना की तरफ जा रही थी,सैंज के समीप ठंडी सड़क की ओर पहुँचते ही कार अनियंत्रित होकर नदी में चली गई। इस घटना में कार में सवार कार चालक मोहित दानू उम्र24,वरुण 24, मोहित 21, गौरव गड़िया को गम्भीर चोट आई है। तीनों युवक मण्डल सेरा के रहने वाले हैं। स्थानीय लोगो ने कार गिरते ही रेस्क्यू का मोर्चा संभाल लिया । उन्होंने चारो को कार से बाहर निकाला और एक आल्टो वाहन से जिला अस्पताल पहुचाया अभी चारो का उपचार चल रहा है घटना स्थल पर पहुची वरिष्ठ एसएसआई खष्टी बिष्ट घटना की जांच कर रही है।

रिपोर्ट-दीपक मेहता

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News