Connect with us

उत्तराखण्ड

सैल्यूट का जवाब नहीं देने पर अज्ञात सिपाही ने लिखा डीआईजी को पत्र

देहरादून। पुलिस विभाग में कई बार सिपाही के सैल्यूट के जवाब में अधिकारी उसका जवाब नहीं दे पाते हैं, इसी को लेकर एक अज्ञात सिपाही ने डीआईजी को शिकायती पत्र लिख दिया, जिसके बाद गढ़वाल रेंज के डीआईजी ने एक अज्ञात सिपाही के पत्र का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वो गुरुर में ना रहे हैं और हर पुलिसकर्मी के सैल्यूट का जवाब दें।

बता दें कि एक सिपाही ने डीआईजी को पत्र लिखा जिसमें उनके द्वारा सैल्यूट करने पर उच्चाधिकारियों द्वारा सैल्यूट का जवाब ना देने की बात लिखी गई। जिसका डीआईजी ने संज्ञान लिया और उन्होंने उच्च अधिकारियों को खास निर्देश दिए।डीआईजी ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि पुलिस कर्मियों के सैल्यूट का उच्चाधिकारियों को जवाब देना ही होगा। डीआईजी गढ़वाल रेंज ने अज्ञात पुलिस कर्मी के पत्र पर कार्रवाही करते हुए एसएसपी और सीओ को लिखित निर्देश दिए कि उनको पुलिसकर्मियों के हर सैल्यूट का जवाब देना होगा। सिपाही का पत्र जिलों से लेकर देहरादून तक सुर्खिया में बना हुआ है। डीआईजी रेंज ने उच्चाधिकारियों को कहा कि गुरुर में न रहे, सैल्यूट का जबाब जरूर दें। ऐसे कई मामले सामने आते हैं जब सिपाही अधिकारियों को सैल्यूट करते हैं लेकिन अधिकारी उनके सैल्यूट का जवाब तक नहीं देते ऐसे में अब डीआइजी गढ़वाल ने यह तमाम आदेश जारी किए हैं जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि आगे से अधिकारियों को अवश्य सबक मिलेगा।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News