Connect with us

उत्तराखण्ड

मौसम विभाग ने भारी बारिश और बिजली गिरने का जारी किया अलर्ट

देहरादून। मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं मंडल व गढ़वाल मंडल के अनेक स्थानों में गर्जना के साथ बारिश की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग द्वारा छह जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बौछार की संभावना है। खासतौर पर पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि भारी बारिश की वजह से इस संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने जैसी खबरें सामने आ सकती हैं। चट्टान गिरने की वजह से कहीं-कहीं राजमार्ग और लिंक सड़कें अवरुद्ध हो सकती हैं। पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं नदियों में अति प्रवाह देखने को मिलेगा जिससे निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि नदी या नालों के पास रहने वाले लोग सावधान रहें। है वाहन चलाते समय यात्रियों या वाहन से जाने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वह आकाशीय बिजली चमकने और गर्जना के समय सुरक्षित स्थानों में शरण ले।

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News