Connect with us

उत्तराखण्ड

मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश और ओलावृष्टि की जताई संभावनाएं

उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम विभाग ने बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है। बता दें कि प्रदेश में आज कई इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावनाएं जताई है।

विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की भी संभावनाएं जताई है। आपको बता दें कि राजधानी दून में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भी उम्मीद है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News