Connect with us

उत्तराखण्ड

पल भर में जलकर राख हो गई मोटरसाइकिल, मच गई अफरा-तफरी

हल्द्वानी। मंगल पड़ाव पुलिस चौकी के ठीक सामने हल्द्वानी नैनीताल मार्ग पर वाइन शॉप के पास सड़क पर एक मोटरसाइकिल देखते ही देखते आग का गोला बन गई और जलकर खाक हो गई, जिससे हड़कंप मच गया, स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मंगल पड़ाव चौकी को दी जिसके बाद चौकी से तत्काल मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

घटना देर रात की बताई जा रही है पुलिस के अनुसार बाइक सवार सड़क से गुजर रहा था तभी उसके बाइक में अचानक आग लग गई गनीमत है कि समय रहते बाइक सवार बाइक से कूद गया। घटना में बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है बाइक में आग की घटना किसी ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें -  रुड़की के होटल में सेना के जवान का शव मिलने से सनसनी, गंगोलीहाट में शोक की लहर
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News