Connect with us

उत्तराखण्ड

आबादी क्षेत्र में घुस रहे जंगली हाथियों के झुंड, कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल, वन विभाग के प्रति गुस्सा

हरिद्वार। जगजीतपुर के आबादी क्षेत्रों जंगली हाथियों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार जंगली हाथी आबादी क्षेत्र का रुख कर रहे हैं जिससे क्षेत्र वासियों में दहशत का माहौल है। वहीं वन विभाग के प्रति लोगों का गुस्सा भी है। क्योंकि लगातार हाथियों का आने का सिलसिला लगा हुआ है। ताजा मामला सोमवार की देर शाम का है। जब एक फिर से कॉलोनी में एक जंगली हाथी घुस आया। हाथी की चहलकदमी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जगजीतपुर राजा गार्डन स्थित ओलिवियर स्कूल के पास आनंद धाम कॉलोनी से जंगली हाथियों के आने जाने का सिलसिला जारी है। जिसके चलते इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। बीती रात भी यहां जंगली हाथी को घूमता हुआ देखा गया। कॉलोनी में हाथी के आने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। हाथी कॉलोनी में घुसता है और फिर गली से होता हुआ बाहर की तरफ निकलता है। हाथी के पीछे कुत्ते भी भौंकते हुए भागते नजर आ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 4 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया पूर्वानुमान

More in उत्तराखण्ड

Trending News